29 Mar 2024, 17:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 6:48PM | Updated Date: Jul 30 2019 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग समूह के शेयरों में हुयी बिकवाली कें कारण घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 289.13 अंक गिरकर 37397.24 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.80 अंक टूटकर 11085.40 पर रहा। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.58 प्रतिशत गिरकर 13546.02 अंक पर और स्मॉलकैप 2.13 प्रतिशत उतरकर 12649.74 अक पर रहा। बीएसई में कुल 2625 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1947 गिरावट में और 565 बढ़त में रहे जबकि 111 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें धातु समूह में सबसे अधिक 3.25 प्रतिशत की गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रूख रहा जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत , हांगकांग का हैंगसेंग 0.24 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया के कोस्पी 0.45 प्रतिशत की बढ़त में रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »