20 Apr 2024, 11:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 430 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 1:31AM | Updated Date: Jul 28 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.58 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 430 अरब डॉलर के पार 430.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.11 अरब डॉलर घटकर 428.80 अरब डॉलर पर रहा था। इसका पिछला उच्चतम स्तर 5 जुलाई को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था जब यह 429.91 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.39 अरब डॉलर बढ़कर 401.09 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 24.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 18.86 अरब डॉलर बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर की गिरावट में 1.45 अरब डॉलर रह गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »