29 Mar 2024, 03:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.58 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 430 अरब डॉलर के पार 430.38 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.11 अरब डॉलर घटकर 428.80 अरब डॉलर पर रहा था। इसका पिछला उच्चतम स्तर 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था जब यह 429.91 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.39 अरब डॉलर बढ़कर 401.09 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 24.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 18.86 अरब डॉलर बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पर पहुँच गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर की गिरावट में 1.45 अरब डॉलर रह गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »