20 Apr 2024, 08:05:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोदी के शपथ लेने से पहले शेयर बाजर में आई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:28PM | Updated Date: May 30 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के दिन गिरावट नजर आई है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को शपथ लेने वाले हैं और इसके पहले मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। सुबह सपाट होकर खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद अंत में 245 अंकों की गिरावट के साथ 39,502 के स्तर पर बंद हुआ है।
 
वहीं निफ्टी 67 अंकों की कमजोरी के साथ 11,861 के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को लगातार तीसरे दिन उछलकर नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 66.44 अंक उछलकर 39,749.73 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी चार अंक उछलकर 11,928.75 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »