20 Apr 2024, 14:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

88 अंकों की बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 12:19PM | Updated Date: Mar 14 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही शेयर बाजार हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। आज गुरुवार को 10 बजे 88 अंकों की बढ़त के साथ 37,841 और निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 11,362 पर कारोबार कर रहा है। बीते तीन दिनों में सेंसेक्स में 1000 अंकों की तेजी नजर आ चुकी है।
 
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीते तीन दिनों में सेंसेक्स 1,000 से ज्यादा अंकों की छलांग लगा चुका है। सोमवार को सेंसेक्स 382 अंक बढ़ा था। वहीं मंगलवार को इसमें 482 अंकों और बुधवार को 200 अंकों की तेजी रही। बुधवार को सेंसेक्स 216 अंकों की तेजी के साथ 37,752 और निफ्टी 40.50 अंकों की तेजी के साथ 31,341 के स्तर पर बंद हुआ। बोइंग 737 मैक्स पर बैन लगने से कल स्पाइस जेट के शेयर 8 फीसदी तक गिरे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »