19 Apr 2024, 03:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 6:24PM | Updated Date: Mar 7 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 89.32 अंकों की तेजी के साथ 36,725.42 पर और निफ्टी 5.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,058.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 107.92 अंकों की तेजी के साथ 36,744.02 पर खुला और 89.32 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 36,725.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,830.25 के ऊपरी स्तर और 36,590.88 के निचले स्तर को छुआ।
 
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.35 अंकों की गिरावट के साथ 14,815.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 16.46 अंकों की गिरावट के साथ 14,540.21 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की तेजी के साथ 11,077.95 पर खुला और 5.20 अंकों या 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,058.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,089.05 के ऊपरी और 11,027.10 के निचले स्तर को छुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »