19 Apr 2024, 15:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

77.67 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:42AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच देश के शेयर बाजार में भी उठापटक जारी है। लगातार दो दिन गिरावट के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 77.67 अंकों की बढ़त के साथ 35,983.10 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.40 अंकों की मजबूती के साथ 10,819.05 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 120.29 अंकों की मजबूती के साथ 36,025.72 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 59.05 अंकों की बढ़त के साथ 10,865.70 पर खुला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »