29 Mar 2024, 06:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : देवास में बस पलटने से तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 4:30PM | Updated Date: Dec 16 2018 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र में एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर के पीथमपुर से छिंदवाड़ा  जा रही बस कल देर रात्रि मोखा पीपल्या गांव में एक पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस सवार 37 यात्री घायल हो गए। इनमें चार को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि शेष घायलों को बागली के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। बस में करीब पचास लोग सवार थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »