29 Mar 2024, 00:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में बोले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - मैंने हमेशा MP की मदद की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 3:36PM | Updated Date: Nov 21 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने आज कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा मध्यप्रदेश की मदद की। मनमोहन सिंह ने आज इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा मध्यप्रदेश की मदद की और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी इस बात से इंकार नहीं करेंगे। 
 
उन्होंने आगे कहा कि यही 'इंटरस्टेट' रिश्ते हैं, हर प्रदेश को मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें ये कहने में कोई शर्म नहीं कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही झाबुआ में अपनी सभा में कहा था कि केंद्र की पिछली सरकार प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान नीत भारतीय जनता पार्टी सरकार की कोई मदद नहीं करती थी और मुख्यमंत्री को हर परियोजना को पूरा कराने के लिए केंद्र से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती थी। मोदी अपनी कई सभाओं में कहते हैं कि चौहान अपने पिछले पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ साढे चार साल केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से बेहतर तरीके से काम कर पाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »