25 Apr 2024, 06:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता कैबिनेट में मंत्री शोभन चटर्जी ने दिया इस्तीफा, CM ने किया मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 12:23PM | Updated Date: Nov 21 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में आवास व दमकल मामलों के मंत्री शोभन चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उन्होंने यह कदम उठाया है। शोभन चटर्जी ने ममता के विशेष सचिव गौतम सान्याल के हाथों इस्तीफा भेजा तो मुख्यमंत्री ने मंत्री पद के साथ मेयर पद छोड़ने का भी निर्देश दे दिया। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
 
सूत्रों के मुताबिक शोभन की जगह शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम को फिलहाल उक्त विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पारिवारिक कलह में फंसे शोभन चटर्जी के साथ मुख्यमंत्री का पहले से मनमुटाव चल रहा था। विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में शोभन ने कहा कि आवासीय योजना के तहत कुल 25 लाख लोगों को घर आवंटित किए गए हैं। जबकि सीएम ने कहा कि ऐसे आवासों की संख्या 40 लाख है। विधानसभा से मेयर सीधे नवान्न पहुंचे और वहां एक कार्यक्रम के दौरान सुश्री बनर्जी को शोभन के साथ तल्ख अंदाज में बात करते हुए देखा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »