28 Mar 2024, 15:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 7:48PM | Updated Date: Nov 15 2018 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम हुयी इस घटना में घायल एक महिला और दो बच्चों को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीण इस हादसे के लिए ट्रैक्टर चालक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से विवाद करने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस पर चालक को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को नियंत्रित कर लिया। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »