18 Apr 2024, 08:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वसंत कुंज में मालकिन और नौकर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 7:42PM | Updated Date: Nov 15 2018 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी के वसंत कुंज क्षेत्र में एक घर में मालकिन और घर के नौकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। दक्षिण पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन को वसंतकुंज एन्क्लेव स्थित एक घर में दो लोगों की हत्या के बारे में जानकारी मिली। मृतक की पहचान माला लखानी (53) तथा नौकर बहादुर (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तीन लोगों को हिरासत में  लिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »