26 Apr 2024, 04:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:33PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चतरा। झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-99 पर आज बस और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्कूटी से एक व्यक्ति जा रहा था तभी विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला विजय के रूप में की गई है। वह बस में कंडक्टर का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चालक बस लेकर फरार हो गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »