29 Mar 2024, 03:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोटबंदी की विफलता पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:24PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नोटबन्दी को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने वाला फैसला करार देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को केन्द्र सरकार के खिलाफ लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व मे बडी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गोमतीनगर स्थित रिजर्व बैंक आफ इण्डिया के मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ उमा शंकर पाण्डेय ने बताया

कि प्रदेश भर के जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सभी जिला/शहर मुख्यालयों में नोटबन्दी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कानपुर में आरबीआई मुख्यालय के सामने कांग्रेसजनों द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया। आरबीआई मुख्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नोटबन्दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपरिपक्वता एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता का उदाहरण बन गयी है। नोटबन्दी लागू करते हुए जो वादे देश की जनता से उन्होने किये थे वह सब झूठ और बेइमानी साबित हुए है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »