29 Mar 2024, 17:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केरल : एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला जिंदा सांप - मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 3:32PM | Updated Date: Nov 12 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। केरल के कोचीन एयपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग से जिंदा सांप निकला। सांप के बारे में उस समय पता चला जब यात्री ने अपना हैंडबैग स्कैनिंग के लिए मशीन में डाला। दरअसल, यात्री अबु धारी जा रहा था। सांप बैग में होने की खबर मिलने के बाद यात्री को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जो सांप यात्री के बैग से मिला वह जहरीलें सांपों में से एक है।  
 
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया, सब इंस्पेक्टर पीके मौर्या स्क्रीन पर स्कैनिंग के सामान पर नजर रखे थे। स्कैनिंग के दौरान उन्हें एक यात्री के बैग में सांप जैसा कुछ नजर आया। उन्हें तुरंत इसकी जानकारी हम लोगों को दी। कॉन्स्टेबल ह्रदेश कुमार ने सावधानी से बैग खोला तो देखा कि उसके अंदर एक सांप का बच्चा है। यह सांप का बच्चा देखने में भारतीय कोबरा लग रहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »