24 Apr 2024, 23:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ः मतदान के बीच नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, कई जगहों रास्ते बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 3:13PM | Updated Date: Nov 12 2018 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 18 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में नक्सली प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में नक्सली भी एक्टिव हो गए हैं और मतदान के बीच नक्सलियों ने ईआईडी ब्लास्ट कर दिया है। ब्लास्ट की वजह से कई जगहों का रास्ता बंद हो गया है। ये ब्लास्ट पोलिंग बूथ नंबर 183 से 700 मीटर की दूरी पर हुआ। हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ है।  इसके अलावा सुकमा में कोंटा बांदा के पोलिंग बूथ के बाहर सुरक्षाकर्मियों द्वारा ईआईडी बम को डिटेक्ट किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच आज मतदान करवाए जा रहे हैं। लेकिन नक्सलियों द्वारा इन चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »