28 Mar 2024, 20:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दोपहर एक बजे तक 25 फीसदी मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 2:35PM | Updated Date: Nov 12 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहलेे चरण में राज्‍य की 18 सीटों पर वो‍टिंग होनी है। इसमें से 10 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। यहां मतदान दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। शेष 8 सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। शुरूआती दो घंटे में करीब 14 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। इस बीच, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मतदान को बाधित करने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
 
पहले फेज की वोटिंग में नक्सल प्रभावित 8 जिलों के मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को बताया था कि राज्य में प्रथम चरण के मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि राज्य में सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »