29 Mar 2024, 18:59:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोटबंदी आजादी के बाद सबसे बड़ा घोटाला : सुक्खू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 8:46PM | Updated Date: Nov 9 2018 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखंविद्र सिंह सुक्खू ने नोटबंदी को आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने नोटबंदी के बाद काले धन को बड़ी मात्रा में रातोंरात सफेद किया। सुक्खू कुल्लू जिले के निरमंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आज से  भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और खोखले वादों को उजागर करने के लिए प्रदेश व्यापी पोल खोल अभियान की शुरूआत की। नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर प्रदेश भर में काला दिवस भी मनाया गया।उन्होंने  निरमंड से नोटबंदी के खिलाफ हुंकार भरी जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस  चार्जशीट लाने जा रही है जिसमें भाजपा से पूछा जाएगा कि दफ्तरों के लिए जमीन खरीदने को धन कहां से आया। हमीरपुर में तो भाजपा के पास पहले से दफ्तर है फिर क्यों जमीन खरीदी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला धन सफेद करने के लिए ही दफ्तरों के नाम पर जमीनें खरीदी हैं। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। आरबीआई ने नोटबंदी से साफ इंकार किया था उसके बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता के नशे में चूर होकर यह कदम उठाया।

नोटबंदी से न तो काला धन वापस आया, न नकली नोट पकड़े गए, न ही आतंकवाद तथा  नक्सलवाद पर लगाम लगी। उनके अनुसार नोटबंदी के दौरान 120 लोग मारे गए और अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का नुकसान हुआ। लाखों युवा बेरोजगार हुए हैं। अनेकों उद्योग बंद हो गए। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई चरम पर है। कांग्रेस राज में साढ़े चार सौ रुपए में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर एक हजार रुपये का हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पदार्थों को न तो जीएसटी के दायरे में लिया, न ही उनकी कीमतों को सरकारी नियंत्रण में रखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »