19 Apr 2024, 06:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मधुमक्खियों के हमले में सरपंच समेत आधा दर्जन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 8:44PM | Updated Date: Nov 9 2018 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के कोट गांव में आज मधुमक्खियों ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। जिससे ग्राम पंचायत नांगल के सरपंच समेत आधा दर्जन प्रवासी लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी सुधेश्वर महत्ता अपने साथियों के साथ कोट गांव में स्थित गढ़ को देखने आए हुये थे। उन्हें गढ़ दिखाने के लिए सरपंच अर्जुनलाल वर्मा पैदल ही उनके साथ जा रहे थे कि बीच रास्ते में मधुमक्खियों ने इन पर हमला कर दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उदयपुरवाटी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »