29 Mar 2024, 01:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 6:13PM | Updated Date: Nov 9 2018 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोहागपुर निवासी सौरभ मिश्रा (22) कल शाम अपने मित्रों और परिवार के साथ सोन नदी के श्यामडीह घाट में पिकनिक मनाने गया था, इस दौरान जब वह नहाने गया तो, पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया। जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »