28 Mar 2024, 15:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 1:53PM | Updated Date: Nov 7 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के बाहरी इलाके में चूरा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया चिनोर के लोवर थाथेर इलाके में मंगलवार रात नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बैग ले जा रहे एक राहगीर को रोका। राहगीर एकाएक सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। '' पुलिस ने राहगीर का कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया, तलाशी के दौरान उसके पास से 4.2 किलोग्राम चूरा पोस्त(भुक्की) बरामद हुई। आरोपी की पहचान बंटालाब के गुड़हा ब्रहमना निवासी सोहन लाल के रूप में हुई। उसे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »