29 Mar 2024, 03:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झोंपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 8:28PM | Updated Date: Nov 5 2018 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में एक कच्चे झोंपड़ी में आग लगने से दो बालिकाओं और एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह झुलस गया। कोलायत के पुलिस उपअधीक्षक दलपतंसिह भाटी ने आज बताया कि कोलायत तहसील के झज्झू में एक खेत में सहीराम की तीन झोंपड़यिां हैं। सहीराम की पत्नी के 20 दिन पहले पुत्र हुआ, लिहाजा वह अपनी पत्नी के साथ एक झोंपड़ी में सोता था। बीच की कच्ची झोंपड़ी में उसकी मां रुक्मा देवी (60), उसकी दो पुत्रियां भगवती (छह) और रेखा (तीन) सोतीं थीं। कल रात उन्होंने बीच की झोंपड़ी में चूल्हा जलाकर खाना बनाया।

खाना खाने के बाद रात में बीच वाली झोंपड़ी में रुक्मा देवी दोनों बालिकाओं के साथ सो रही थीं कि देर रात करीब दो बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। भाटी ने बताया कि गहरी नींद में होने से रुक्मी देवी को समय पर आग का पता नहीं चल पाया और पूरी झोंपड़ी में आग फैल गई। तब रुक्मादेवी और दोनों बालिकायें चीखीं।

उनकी चीख पुकार सुनकर सहीराम आया और उन्हें बचाने झोंपड़ी में घुस गया, लेकिन तब तक तीनों बुरी तरह जल चुकी थीं। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सहीराम भी 60 प्रतिशत झुलस गया। उस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्री भाटी खुद थानाधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गये। सुबह पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा भी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »