24 Apr 2024, 20:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेंगलुरु सिलसिलेवार बम विस्फोटों का आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 7:14PM | Updated Date: Oct 23 2018 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बेंगलुरु शहर में दस वर्ष पहले सिलसिलेवार बम विस्फोटों के आरोपी सलीम भीमन मम्मोटी को पुलिस ने गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मम्मोटी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। 25 जुलाई 2008 को हुए श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गयी थी और अनेक लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मम्मोटी के केरल में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिलने पर बेंगलुरु पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीसीबी) ने केरल के कन्नूर जिले के पेरामिलॉन स्थित आवास पर उसे गिरफ्तार किया। वह इन विस्फोटों का 20वां आरोपी है। इस मामले में सीसीबी ने 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इन आरोपियों में पीडीपी के एक नेता अब्दुल नसीर मदनी भी शामिल हैं। यह मामला यहां की सीसीएच 49 अदालत में लंबित है। सभी आरोपी केन्द्रीय जेल स्थित परप्पना अग्रहारा में बंद हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »