28 Mar 2024, 18:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुरानी पेंशन बहाली पर गतिरोध बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:54PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पर अड़े कर्मचारियों और सरकार के बीच मंगलवार को भी गतिरोध कायम रहा। सरकार पर दवाब बनाने की गरज से कर्मचारी संगठनों ने 25 अक्टूबर से तीन दिवसीय हडताल को सफल बनाने के पूरी ताकत झोंक दी है। आंदोलन के तहत बुधवार को प्रदेश की 120 तहसीलों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर हड़ताल के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेताओं का कहना है कि सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ अब तक कई चक्रों में हुई बातचीत बेनतीजा रही है।

इसलिये अब इस मामले में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बिना कोई रास्ता नही है। मोहनलालगंज और सरोजनीनगर समेत प्रदेश की 120 तहसीलों पर आज जनजागरण के तहत पुरानी पेंशन मांग के लिए 25,26 और 27 की हड़ताल में शतप्रतिशत भागीदारी का आहवान किया गया। नेताओं का दावा है कि हड़ताल के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, आल इण्डिया टीचर्स एसोसिएशन अरबी मदारिस के वहीहुल्ला खा और उत्तर प्रदेश शिक्षेणेत्तर कर्मचारी संघ के मुर्तजा हुसैन की तरफ से समर्थन मिला है। उधर बिजली विभाग के इंजीनियर्स का समर्थन मिला है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »