18 Apr 2024, 08:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : अशोक विहार इलाके में गिरी 4 मंजिला इमारत - 2 बच्‍चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:42AM | Updated Date: Sep 26 2018 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में अशोक विहार इलाके के सावन पार्क में बुधवार को एक चारमंजिला इमारत के गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि कई लोग मलबे में दब गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) ने बताया कि मलबे में दबी दो महिलाओं और दो बच्चों समेत नौ लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चों में एक की उम्र दो और दूसरे की तीन वर्ष बतायी गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 09.25 बजे इमारत के गिर जाने की सूचना मिली , जिसके तत्काल बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »