28 Mar 2024, 22:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राफेल मामले में राहुल नहीं बोल रहे देश की भाषा - ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 9:44PM | Updated Date: Sep 25 2018 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजपीपला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की तेजतर्रार महिला नेता स्मृति ईरानी ने आज राफेल सौदा मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार किया और कहा कि उन्हे पाकिस्तान के मंत्रियों का समर्थन प्राप्त हैं और वह देश की सुरक्षा की परवाह किए बिना ऐसे लोगों की भाषा बोल रहे हैं जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते। ईरानी ने आज गुजरात के नर्मदा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी को भी भारतीय वायुसेना की अंदरूनी गुप्त बातों का खुलासा करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। पर राहुल गांधी बार-बार वायु सेना की अंदरूनी बातों का खुलासा किये जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को पाकिस्तान जैसे देश के मंत्रियों का भी समर्थन प्राप्त हैं। वह देश की भाषा नहीं बोल रहे बल्कि उनकी भाषा बोल रहे हैं जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »