17 Apr 2024, 03:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी ने शहीद जवान के आश्रितों को दी 25 लाख की सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 3:07PM | Updated Date: May 25 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवान जौनपुर निवासी राजेश कुमार बिंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

योगी ने शहीद राजेश कुमार बिंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद जवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक मदद के अलावा शहीद राजेश  के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में सात जवान शहीद हो गये थे जिसमें जौनपुर का राजेश कुमार बिंद भी शामिल था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »