19 Apr 2024, 23:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सामूहिक विवाह में लड़की ने लड़का बनकर की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 11:26AM | Updated Date: Apr 23 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। समलैंगिक रिश्तों को शादी में बदलने के लिए दो युवतियों ने य्ऐसा फरेब किया कि भेद खुलने के बाद हर कोई दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गया। इनमें से एक ने लड़का बनकर सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन कराया और दूसरी ने वधु बनने की इच्छा जाहिर की। नियत समय पर दोनों की शादी हो गई और दूल्हा बनी लड़की अपनी सहेली को विदा करा कर दूसरी जगह रहने चली गई।
 
दूल्हा बनी लड़की के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो भेद खुल गया और अब दोनों के परिजन पुलिस की शरण में हैं। थाने में पंचायत बैठी है लेकिन दोनों युवतियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं। दरअसल आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया इलाके की दो युवतियों के बीच काफी अरसे से समलैंगिक संबंध थे। दोनों ने इस रिश्ते को शादी में बदलने के लिए यह प्लान बना डाला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »