20 Apr 2024, 09:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीताराम येचुरी फिर बने बने माकपा के महासचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 11:11AM | Updated Date: Apr 23 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज एक बयान में कहा कि सीताराम येचुरी पार्टी के महासचिव के पद के लिए दोबारा चुन लिए गये हैं। यह फैसला हैदराबाद में जारी पार्टी कांग्रेस की 22वीं बैठक के दौरान लिया गया।19 अप्रैल 2015 को सीताराम येचुरी को प्रकाश करात की जगह पार्टी का महासचिव चुना गया था, और यह कार्यकाल इसी महीने पूरा हो गया। 
 
ऐसे में येचुरी को एक और टर्म दिया जाना था या किसी नये चेहरे को महासचिव चुना जाना था। इस पद के लिए दूसरी बार उनके चयन को वाम दल की हाल ही में चयनित 95 सदस्यीय केंद्रीय समिति ने स्वीकृति दी।  65 वर्षीय येचुरी ने वर्ष 2015 में विशाखापत्तनम में संपन्न 21 वीं पार्टी कांग्रेस में प्रकाश करात का स्थान लिया था और पार्टी महासचिव बने थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »