19 Apr 2024, 23:50:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामविलास अकेले नहीं नीतीश भी अच्छे मौसम वैज्ञानिक : शिवानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 8:16PM | Updated Date: Mar 22 2018 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उप चुनाव में मिली हार के बाद बदले सुर से लगता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान अकेले मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं बल्कि कुमार भी इसके अच्छे ज्ञाता हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने

यहां कहा कि अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा उप चुनाव में मिली हार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भविष्य का अनुमान लगा लिया है और इसके कारण ही वह अब अपना सुर बदल रहे हैं। तिवारी ने कहा कि वह पहले भी कहते रहे हैं कि श्री कुमार एक अति दुर्बल नेता हैं और उनमें इतना साहस नहीं है कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »