16 Apr 2024, 15:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू कश्मीर: शोपियां में कैश वैन पर हमला, दो गार्डों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 6:01PM | Updated Date: Dec 11 2017 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज बंदूकधारियों ने कैश वैन पर गोलियां चलायीं जिससे बैंक के दो सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने खोज अभियान शुरू किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज दोपहर शोपियां के केल्लर इलाके में जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एक वाहन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलायीं, जिससे बैंक के दो कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षा गार्डों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन दोनो ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पुलवामा के रहने वाले तारिक अहमद और अनंतनाग के मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »