19 Apr 2024, 20:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 7 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 1:36PM | Updated Date: Dec 11 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। सेंट्रल मॉल में चल रहे स्पा की आड़ में देह व्यापार के धंधे का सेक्टर-53 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 6 युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। देर रात ही उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो यहां देह व्यापार का धंधा ऑनलाइन तरीके से चल रहा था। इंटरनेट के माध्यम से विज्ञापन देकर ग्राहकों को तलाशा जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस के अनुसार शनिवार को सेक्टर-53 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंट्रल प्लाजा मॉल में ओवा थाई के नाम से स्पा सेंटर है। इस सेंटर में पिछले कुछ महीनों से देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो एक टीम गठित की गई। एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा गया। यहां पुलिस ने पाया कि 6 युवतियों को मसाज के लिए रखा हुआ है जो इसके नाम पर देह व्यापार का काम करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »