18 Apr 2024, 23:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP नेता के विवादित बोल- बुरे कर्मों का परिणाम होता है कैंसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 12:37PM | Updated Date: Nov 23 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहटी। 'कैंसर' वो भयानक शब्द है, जो अपने साथ केवल एक जिंदगी को खत्म नहीं करता है बल्कि एक परिवार की त्रास्दी का कारण बनता है और इसी कारण इससे ग्रस्त लोग अक्सर ये कहते हैं कि ये रोग किसी दुश्मन को भी भगवान ना दें लेकिन असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा इस बात से इत्तफाक नहीं रखते हैं, उन्होंने तो जो इसके बारे में कहा है वो विवादित ही नहीं बल्कि बेहद शर्मनाक है। 
 
मंत्री ने कहा कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह तो ईश्नर का न्याय है, जिसके कारण वो अपने पापों की सजा जीते जी भुगतते है। शर्मा ने मंगलवार को यहां शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जब हम पाप करते हैं तो भगवान हमें सजा देता है, कई बार हम देखते हैं कि युवाओं को कैंसर हो गया या कोई युवा हादसे का शिकार हो गया, अगर आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह ईश्वर का न्याय है और कुछ नहीं इसलिए हमें भगवान के इस फैसले का सम्मान करना चाहिए और सबक लेना चाहिए कि गलत काम नहीं करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »