29 Mar 2024, 13:27:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आधार नहीं तो राशन नहीं, झारखंड में भूख से बच्ची की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 12:46PM | Updated Date: Oct 17 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के सिमडेगा से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। जहां 8 दिनों से भूखी 11 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय राशन डीलर ने महीनों पहले उसके परिवार का राशन कार्ड रद्द करते हुए अनाज देने से इनकार कर दिया था। राशन डीलर की दलील थी कि राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं है। रूह कंपा देने वाली इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। मिली जानकारी के अनुसार संतोषी कुमारी नाम की इस लड़की ने 8 दिन से खाना नहीं खाया था, जिसके चलते बीते 28 सितंबर को भूख से उसकी मौत हो गई। परिवार को पीडीएस स्कीम के तहत गरीबों को मिलने वाला राशन पिछले कई महीनों से नहीं मिल पा रहा था।
 
संतोषी की मां कोयली देवी ने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर संतोषी ने पेट दर्द होने की शिकायत की। गांव के वैद्य ने कहा कि इसको भूख लगी है। खाना खिला दो, ठीक हो जाएगी। मेरे घर में चावल का एक दाना नहीं था।इधर संतोषी भी भात-भात कहकर रोने लगी थी। उसका हाथ-पैर अकड़ने लगा। शाम हुई तो मैंने घर में रखी चायपत्ती और नमक मिलाकर चाय बनायी। संतोषी को पिलाने की कोशिश की। लेकिन, वह भूख से छटपटा रही थी। देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »