18 Apr 2024, 09:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

JNU छात्रा के साथ शराब पिलाकर रेप,2अफगानी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 6:37PM | Updated Date: Jan 21 2017 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सफदरजंग एंक्लेव के ग्रीन पार्क में जेएनयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की 21 वर्षीय एक छात्रा के साथ दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में दो अफगान नागरिकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जेएनयू में बीए की दूसरे वर्ष की छात्रा है।

वह पिछले सप्ताह हौज खास के पब में अपनी दोस्त के साथ गई हुई थी, वहां पर सलीम से मुलाकात हुई और फिर वे डिनर पार्टी के लिए उसके घर चली गईं। पीड़ित की दोस्त रात में जे.एन.यू. लौट गई लेकिन वह वहीं पर रुक गई, जहां पर होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होनो का पता चला।

बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म 
दक्षिणी दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला पिछले सप्ताह का है। घटना वाले दिन आरोपी छात्रा को अपने साथ एक रेस्टोरेंट में ले गए और वहां खाना खाने के बाद वह उसे अपने एक दोस्त के ग्रीनपार्क स्थित फ्लैट पर लेकर गए। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को शराब का ऑफर दिया। जिसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। कुछ घंटे के बाद जब वह उठी तो उसे पता चला कि उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »