25 Apr 2024, 19:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोहरे से बेहाल पूरा उत्तर भारत- हवाई-रेल यातायात पूरी तरह बाधित, 3 ट्रेनें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 10:07AM | Updated Date: Dec 7 2016 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है जिसकी वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिर्स्टबेन्स के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। 
 
 जानकारी के अनुसार कुल 54 ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट 2 अंतरराष्‍ट्रीय और 3 घरेलू उड़ानें लेट हुई हैं। यही नहीं सड़कों पर भी दृश्‍यता बेहद कम होने के चलते लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा बिहार, उत्‍तर प्रदेश में भी घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दिल्ली से जाने वाली 16 ट्रेनों के समय पर असर पड़ा है। 3 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »