20 Apr 2024, 21:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालातों को लेकर पीएम मोदी से मिले नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 7:18PM | Updated Date: Aug 23 2016 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को बिहार में बाढ़ की हालत और राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लगभग 20 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ से नुकसान का मूल्याकंन किया जाएगा. प्रधानमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है और उन्होंने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार में फरक्का बैराज का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नदियों की अविरलता के लिए सिल्ट मैनेजटंमेट पॉलिसी जरूरी है। नदियों में लगातार सिल्ट जमा हो रही है। इससे नदियां छिछली होती जा रही है और जलसंग्रह की कैपिसिटी खत्म हो रही है।

सीएम ने कहा कि बिहार में अभी तक 14 फीसदी कम बारिश हुई है, इसके बावजूद राज्य में बाढ़ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में बारिश के कारण बिहार को बाढ़ की विभिषिका झेलना पड़ रहा है। नेपाल और झारखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में बारिश के कारण बिहार में बाढ़ के हालत बने हुए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »