20 Apr 2024, 18:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमारा गणतंत्र दुनिया का सवसे परिपक्व गणतंत्र- चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 12:30PM | Updated Date: Jan 27 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि हमारा गणतंत्र दुनिया का सवसे परिपक्व गणतंत्र है। चौहान ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कल प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने जो संविधान बनाया है उस पर चलते हुए भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बना है। चुनाव के माध्यम से सरकार बनती और बदलती है। गणतंत्र दिवस पर देशवासियों का मन आन्नदित है। 

उन्होंने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योकि कश्मीर में धारा 370 नहीं है। कश्मीर में अब शांति है, वह प्रगति और विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारा सपना है कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अंग रहे। देश में पिछले छह महीनों में कई कानून बने हैं। इसमें सीएए एक मानवीय कानून है, जिसके माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत में आए लोगों को नागरिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीएए कानून को लेकर फैलाये जा रहे भम्र को मिटाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध रूप से घुसपैठियां आया है, तो हम उसके खिलाफ हैं। भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी घुस जाए, लेकिन जो भारतवासी हैं वे अपने हैं और उनको डरने की कतई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश आज एक महाशक्ति है। इसके लिए हमारी तीनों सेनाएं अभिनंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता जनता की सेवा के लिए होती है। मध्यप्रदेश में अच्छे एवं ईमानदार अफसरों की कमी नहीं है। मै सभी का बेहद सम्मान करता हूँ लेकिन अहंकार का प्रदर्शन गणतंत्र सहन नहीं करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »