29 Mar 2024, 19:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहन ने भाई के साथ अस्पताल की छत से लगाई छलांग, भाई की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 3:17PM | Updated Date: Jan 21 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की छत से आज सुबह एक युवती ने अपने भाई के साथ छलांग लगा दी, जिसमें भाई की मौत हो गयी है, जबकि बहन गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक शीवेन्द्र सिंह ने बताया कि पूजा मिश्रा (19) अपने भाई धनंजय मिश्रा (17) के इलाज के लिए कल दोपहर घर से निकली थी।
 
शाम को घर नहीं पहुंची तो, परिजन ने इनकी खोजबीन की, लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद पुलिस में इनकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। आज सुबह दोनों अस्पताल की छत पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दिया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान भाई धनंजय की मौत हो गयी, जबकि बहन पूजा की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पडताल में जुटी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »