29 Mar 2024, 15:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनमोहन ने शमशेर सिंह को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 2:51PM | Updated Date: Jan 21 2020 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते मंगलवार को कहा कि वह किसान हितों के लिए समर्पित एक लोकप्रिय नेता थे। डॉ सिंह ने शमशेर सिंह के पुत्र एवं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला को भेजे एक शोक संदेश में कहा, ‘‘आपके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। शमशेर सिंह जी कांग्रेस के लोकप्रिय नेता थे और हमेशा किसानों के हितों के लिए लड़ते रहे हैं। वह मुखर होकर उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे।’’ 

डॉ सिंह ने कहा कि सुरजेवाला की लोकप्रियता का ही परिणाम था कि हरियाणा की जनता ने उन्हें पांच बार राज्य विधानसभा के लिए चुना। वह राज्य सभा के भी सदस्य रहे हैं। उनके निधन से देश ने असाधारण प्रतिभा के धनी एक नेता को खो दिया है। उन्होंने सुरजेवाला के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,‘‘मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वह आप सबको यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पीड़ा की इस घड़ी में मैं पीड़ति परिजनों तथा सुरजेवाला जी के प्रशंसकों के साथ हूं।’’  गौरतलब है कि शमशेर सिंह सुरजेवाला का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया था और दोपहर बाद कल ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »