29 Mar 2024, 11:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दारूल उलूम के बुर्ज पर लहराता तिरंगा बनेगा देवबंद की शान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 8:09PM | Updated Date: Jan 19 2020 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। देश में इस्लामी शिक्षा के प्रमुख संस्थान दारूल उलूम देवबंद की इमारत के बुर्ज पर लोगों को जल्द ही राष्ट्रीय ध्वज फहराता दिख सकता है। सहारनपुर जिला प्रशासन इस सिलसिले में संस्था के प्रबंधकों से बातचीत कर रहा है और यदि सब कुछ ठीक रहा तो ऊंचा फहराता तिरंगा देवबंद की शान में चार चांद लगाता नजर आयेगा। मंडलायुक्त संजय कुमार ने रविवार को ‘यूनीवार्ता’ से खास बातचीत में कहा कि देवबंद नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच किमी लंबा फ्लाईओवर है।
 
प्रशासन की मंशा है कि फ्लाईओवर से गुजरने वाले हजारो लोग देवबंद के प्रमुख स्थान पर ऊंचा और शान से फहराता राष्ट्रीय ध्वज देखे। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी जिलाधिकारी आलोक पांडे दारूल उलूम देवबंद के प्रबंधकों से इस संबंध में बातचीत कर रहे है। जहां अभी एक ऊंचा भव्य और कई मंजिली बहुद्देश्यीय पुस्तकालय भवन बनकर तैयार हुआ है। उस पर किसी तरह से यह झंडा लग जाए तो देवबंद नगर की प्रतिष्ठा और महत्व दोनो बढ जाएगी। कुमार ने कहा कि प्रशासन चाहता है कि देवबंद में यूनीपोल पर 24 घंटे ऊंचा राष्ट्रीय झंडा फहराने का काम बहुत जल्द हो जाए। आशा है कि दारूल उलूम का प्रबुद्ध नेतृत्व इस कार्य में भरपूर अपेक्षित सहयोग करेगा। इससे दारूल उलूम की ख्याति में भी चार चांद लगेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »