18 Apr 2024, 12:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की कुंजी - बेबीरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:45AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिक्षा को सर्वांगीण विकास की कुंजी बताते हुये कहा कि जहां शिक्षा का स्तर ऊंचा होता है, वहां के बच्चे सदैव तरक्की करते हैं। उत्तराखण्ड़ की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को शिकोहाबाद के पालीवाल महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि शिक्षा किसी व्यक्ति के सर्वांगीण  विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा का स्तर ऊचा होता है वहां के बच्चे तरक्की करते है। मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे युवाओं में विज्ञान और तकनीक की सोच पैदा कर सके। दुनिया में भारतीय शिक्षा पद्धति अदुतीय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में लक्ष्य रखो। लक्ष्य के बिना जीवन में नीरसता आती है।
 
बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि बेटियां दो परिवार का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने छात्राओं से मेहनत से पढ़ कर जो इच्छा हो वह बनने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए कहा कि जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, पॉलिथीन के प्रयोग न करने के साथ ही जल को बचाने का आभान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि विरोधी पाटियां नागरिकता संशोधित कानून को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही हैं। यह कानून नागरिकता देने का कानून है न कि नागरिकता छीनने का है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और सभी पढ़े लिखे लोगों का कर्तव्य है कि वह जनता में जाकर सीएए पर फैली भ्रांतियों को मिटाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »