20 Apr 2024, 04:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी में CAA के विरोध में 15 सपा कार्यकर्ता हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:28AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के करीब 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरास में लिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सपा कार्यकर्ता लंका क्षेत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मुख्यद्वार से तेलिया बाग इलाके में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित सीएए समर्थक जनसभा तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जाना चाहते थे।
 
कार्यकर्ताओं के हाथों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी वापस लेने की मांग संबंधी नारे लिखे हुए पोस्टर थे और लगातार नारे लगा रहे थे। लंका चौराहे से निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि संपूर्णानंद संस्कृति विश्ववद्यालय खेल मैदान में भाजपा की ओर से सीएए के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अनेक नेता आये हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »