19 Apr 2024, 11:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाह का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:03AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुबली। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान शनिवार को उनके खिलाफ नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने संविधान संरक्षक समिति के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने काली जैकेट पहन जिसमें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया और ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाए। पुलिस ने महेश पट्टर, अंवर मुधोल, विजय गुंट्रास सहित अन्य लोगों को प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में लिया। इससे पहले कासाबपेट पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने पर 11 एसडीपीआई सदस्यों को हिरासत में लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »