29 Mar 2024, 20:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवादित प्रश्न के विरोध में कल भाजपा देगी ज्ञापन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:44AM | Updated Date: Jan 14 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसी) की परीक्षा में भील आदिवासी समाज को अपमानित करने वाली सामग्री के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कल धार, झाबुआ, बडवानी, खरगोन और अलीराजपुर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगी।
 
भाजपा की यहां जारी एक विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भील समाज के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण और निदंनीय बताते हुए कहा है कि प्रदेश में इस प्रकार की प्रवृत्तियां फल फूल रही है, जो टंट्या भील जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के वंशजों का अपमान करने का दुस्साहस करती है।
 
इससे पूर्व भी कांग्रेस के एक विधायक महाराणा प्रताप के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में यह विवादित प्रश्न पूछा गया, जिसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह और बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा इसका प्रखर विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपने जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »