29 Mar 2024, 03:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रयागराज से दो वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:55AM | Updated Date: Dec 16 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र से पुलिस ने वांछित चल रहे दो गैंगस्टर रविवार को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  अमिलया तिराहे के पास पुलिस के वाहन को देखकर दो संदिग्ध युवक पालमपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौडाकर गिरफ्तार कर लिया।  दोनो आरोपी यमुना से बालू के अवैध खनन के आरोप में फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ  कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों पर गैंगेस्टर लगा है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »