20 Apr 2024, 12:46:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क दुर्घटना में CRPF अधिकारी और चालक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:53AM | Updated Date: Dec 16 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार शाम एक बोल्डर के गिरने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारी और उनके चालक की मौत हो गयी और अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे वाहन में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने यहां बताया कि एक निजी वाहन जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। रामबन के डिगडोल के पास आज शाम वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिरा। जिससे यह दुर्घटना घटी। 
 
पुलिस ने बताया, ‘‘सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहित तीन लोग वाहन से यात्रा कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी और उनके चालक की वाहन में बोल्डर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आयी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए यूनीवार्ता को बताया कि डीआईजी का नाम शैलेन्द्र कुमार है। उनकी तैनाती उत्तर कश्मीर में थी और वह वाहन चालक और एक सुरक्षाकर्मी के साथ श्रीनगर की ओर जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »