19 Apr 2024, 05:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:31PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भभुआ। बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में बेरिया मोड़ के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 02 पर कल देर रात संदेह के आधार पर एक बोलेरो को रूकने का इशारा किया गया।
 
पुलिस को देखते ही बोलेरो पर सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये। बोलेरो की तलाशी के दौरान 57 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र से कल देर रात तीन शराब तस्कर किसान कुमार, राकेश कुमार और शिवानंद साह को 40 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »