28 Mar 2024, 17:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में धारदा हथियार से बृद्ध महिला की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:22PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चंदवक क्षेत्र के गोबरा गांव में शनिवार की भोर में बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रहारकर एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोबरा गांव के पुरवा कोडरे की निवासी श्याम देवी (85) शुक्रवार रात अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोयी हुई थी। बदमाशों ने शनिवार तड़के धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या कर दी। परिवार में वृद्धा अकेली रह रही थी। किसी को वारदात की भनक नहीं लग सकी।
 
सुबह सात बजे आसपास के लोगों को उसकी हत्या का पता चला। स्­थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्­जे में लेने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों से पूछताछ के अलावा पुरानी रंजिश में हत्­या करने की संभावनाओं की भी पुलिस पड़ताल कर रही है। घर में वृद्धा अकेली रह रही थी, पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका था। एक बेटा है और चार बेटिया है। बेटा मुम्बई में रहता है। चार बेटियां हैं जो अपने अपने ससुराल रहती हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »