28 Mar 2024, 21:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूके के आम चुनावों में बोरिस जॉनसन की शानदार जीत, PM मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 2:51PM | Updated Date: Dec 13 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसदीय चुनाव में शानदार बहुत जीत पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को हार्दिक बधाई दी है। मादी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा,‘‘ भारी बहुमत से सत्ता में लौटने पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ढेरों बधाइयां। मैं अगली पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भारत-ब्रिटेन के संबंधों में और मजबूती लाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’ उल्लेखनीय है कि जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली है।
 
उसे 650 वाली संसद में 3६३ सीटें मिली हैं और विपक्षी लेबर पार्टी की झोली में 203 सीटें गई हैं। लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कोर्बिन ने चुनाव नतीजों पर निराशा व्यक्त करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषण की है। ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर होने के मुद्दे पर उत्पन्न राजनीतिक संटक के कारण देश में समय से पहले चुनाव कराया गया। कंजरवेटिव पार्टी 31 जनवरी तक ब्रेजिक्ट से बाहर होना चाहती है जबकि लेबर इससे अलग होने के पक्ष में नहीं है। वह इस पर नया जनमत  संग्रह कराये जाने की मांग कर रह था। चुनाव नतीजों के बाद  ब्रिटेन का ब्रेजिक्ट से बाहर जाने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को हुए आम चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »